Barabanki News: सड़क पर गिरा गूलर का पेड़, कई मकान क्षतिग्रस्त
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। शहर के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन में शुक्रवार को वर्षों पुराना विशाल गुलर का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से आसपास के कई मकानों के छज्जे और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं । विद्युत तार टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासी मेराज ने बताया कि उनके मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया है और कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि विभाग ने पेड़ हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की बताकर तत्काल कार्रवाई नहीं की। बाद में डीएम को सूचना देने पर एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और सुबह पेड़ हटाने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि देर रात तक पेड़ नहीं हटाया गया। रातभर कई मोहल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.