बाराबंकी, जुलाई 16 -- Barabanki News: कोठी। क्षेत्र के नगर पंचायत सिद्धौर के अरूई गांव स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र होने के बावजूद, सफाईकर्मी कूड़े को लंबी दूरी ले जाने से बचाने के लिए खाली प्लाटों व सड़क पटरी पर फेंक रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल गुरुवार को सिद्धेश्वर वार्ड स्थित श्रीरामलीला मैदान के पास होम्योपैथिक अस्पताल से गुजरने वाली सड़क पटरी का है। जहां करीब 300 मीटर सड़क पटरी तक पन्नी, कूड़ा और गोबर का ढेर लगा था। यही हाल पश्चिमी कटरा, डोमनगढ़हा, उत्तरी अंसारी, दक्षिणी अंसारी, हटिया और सिद्धेश्वर वार्डों का भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...