बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: सैदनपुर। बदोसराय चौराहे से सिरौलीगौसपुर जाने वाली रोड से संबद्ध खुर्दमऊ मार्ग स्कूल के समीप सड़क का चौथाई हिस्सा धंस गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त मार्ग का नवीनीकरण विगत वर्ष लोक निर्माण विभाग खंड एक के द्वारा किया गया था। इतनी जल्दी रोड के धंसाव होने की वजह से रोड निर्माण की गुणवत्ता से लोगों में आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...