Barabanki News: सड़क की तरफ झुके पेड़ दे रहे हादसों को दावत
बाराबंकी, जुलाई 25 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा-बाराबंकी मुख्य मार्ग पर सड़क की तरफ झुके पेड़ खतरे का सबब बने हुए हैं। बावजूद इसके वन विभाग बेखबर है। यह पेड़ बारिश में कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। देवा वन विभाग क्षेत्र अंतर्गत देवा बाराबंकी रोड पर कुछ पेड़ रोड की तरफ झुक गए हैंं। इसके अलावा कई पेड़ की डाल सड़क की तरफ आ गए हैं। लोगों का आरोप है कि देवा रेंजर से इस मामले में कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई। गौरतलब हो जनपद बाराबंकी में कई स्थानों पर पेड़ के गिरने से बड़े हादसे हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.