Barabanki News: स्टे तार में उतरा करंट, मवेशी की मौत
बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अटवा गांव में मंगलवार दोपहर विद्युत ट्रांसफार्मर के पास लगे खंभे के स्टे तार में करंट उतरने से भैंस की मौत हो गई। भैंस को चराने आए बच्चे बाल-बाल बच गए। अटवा गांव निवासी सुनीता पत्नी कैलाश की भैंस चरते हुए विद्युत खंभे के पास पहुंची और स्टे तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान के पुत्र मुकुल ने विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम और लेखपाल अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे। जेई शशिकांत कटियार ने बताया कि केबल में फाल्ट के कारण हादसा हुआ है। फाल्ट ठीक कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.