बाराबंकी, अक्टूबर 12 -- Barabanki News: जैदपुर। स्थानीय कस्बे के सीएचसी में रविवार को स्टाफ नर्स के न मिलने से इलाज के लिए पहुंची प्रसव पीड़ित महिला आरक्षी को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी होने पर अस्पताल अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय कार्रवाई से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। कस्बा जैदपुर के सीएचसी पर रविवार को शाम पांच बजे गर्भवती महिला आरक्षी खुशबू अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी, लेकिन वहां स्टाफ नर्स के मौजूद न होने के कारण बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ा। आसपास के लोगों का कहना है कि अस्पताल में शाम के समय अक्सर स्टाफ नर्स बिना सूचना के गायब हो जाती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को इलाज के लिस भटकना पड़ता है। स्टाफ नर्स के गैरहाजिर होन...