Barabanki News: स्कूल की लाइब्रेरी में बैठा मिला कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बाराबंकी, अगस्त 4 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र त्रिवेदीगंज के ग्राम पंचायत बुढ़नापुर के मजरा मदनापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की लाइब्रेरी में सोमवार को अचानक कोबरा निकल आने से छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। घबराए बच्चे कक्ष से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नापुर मजरे मदनापुर में सोमवार को नियमित रूप से पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान लाइब्रेरी कक्ष में सांप दिखाई देने पर बच्चों में दहशत फैल गई। छात्र-छात्राओं ने तत्काल इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा को दी। उन्होंने बिना देर किए सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश वर्मा को सूचना दी।महेश वर्मा ने वन विभाग को घटना की जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.