बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रोटी गांव निवासी मिराज के घर बुधवार चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके के साथ ही स्कूटी में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक परिवार के लोग और ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर के बरामदे में खड़ीं दो कारे में आग का गोला बन गईं। हादसे में मिराज की स्कूटी जलकर राख हो गई, जबकि पास खड़ी दोनों कारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। रोटी गांव निवासी मिराज अपनी ई- स्कूटी को रात में चार्जिंग पर लगा दिए थे। इसके बाद परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। गुरुवार की अल सुबह ​रोटी गांव में अचानक हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सन्न रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिना देर ...