बाराबंकी, सितम्बर 17 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 51 कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। शाम को भारी संख्या में कार्यकर्ता आशीर्वाद का दीए जलाए। यह भी पढ़ें- भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बांटे फल, किया रक्तदानस्वच्छता अभियान की शुरुआत रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार को खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बनीकोडर विकास खंड के कल्याणी नदी तट स्थि...