बाराबंकी, जुलाई 8 -- Barabanki News: हैदरगढ़(बाराबंकी)। परिवार रजिस्टर की नकल के लिए कई दिनों से ब्लाक के चक्कर काट रहे अधिवक्ता को सेक्रेटरी ने बुधवार को मना कर दिया और आंखे भी तरेरी। सेक्रेटरी के बर्ताव से आहत अधिवक्ता की सूचना पर वकीलों ने ब्लाक घेर लिया। फिर क्या था आनन-फानन में सेक्रेटरी ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी कर मामला रफा-दफा किया। विकास क्षेत्र हैदरगढ़ के रानीपुर ग्राम पंचायत के निवासी अंबरीष यादव तहसील हैदरगढ़ में वकालत करते हैं। बताया कि अपनी ग्राम पंचायत के निवासी राजितराम को परिवार रजिस्टर की नकल दिलाने के लिए वह कई दिनों से ब्लाक के चक्कर काट रहे थे। बुधवार की दोपहर फिर ब्लाक पहुंचे। एडीओ पंचायत का कार्य देखने वाले उनकी ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी ने उनसे प्रधान की सहमति का पत्र मांगा। अधिवक्ता ने उनसे पुन: बताया कि प्रधान स...