Barabanki News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसपी ने परखे पूजा पंडाल
बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और आगामी दशहरा पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। रविवार की रात एसपी रवीना त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ दशहरा बाग और आवास विकास के प्रमुख मूर्ति पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पंडाल आयोजकों और पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा दर्शन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सतर्क वॉलंटियर्स की तैनाती करने के कड़े निर्देश दिए।इसके यह भी पढ़ें- Balrampur News: देवीपाटन मेले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.