Barabanki News: सुबह हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी व उमस से राहत
बाराबंकी, जुलाई 3 -- Barabanki News: बाराबंकी। सुबह करीब साढ़े छह बजे आसमान में छाए काले बादलों के बीच रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश सात बजे के बाद झमाझम बरसात में बदल गई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों को पानी से सराबोर कर दिया। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे। साथ ही धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली। उधर शहर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तालाब में बदल गया जीआईसी नगर मैदान: सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण जीआईसी नगर मैदान कुछ ही देर में तालाब में बदल गया। मैदान में पानी भर गया। बरसात के साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर मेढकों की टर्र-टर्र भी सुनाई देने लगी। सुबह स्कूल जाने का समय होने के कारण कई बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। केंद्रीय विद्यालय के सामने सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.