बाराबंकी, जुलाई 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। सुबह छह बजे से ही तेज धूप निकलने से दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। समय बढ़ने के साथ धूप की तल्खी और उमस दोनों में इजाफा होता गया, जिससे लोग पूरे दिन बेहाल नजर आए। दोपहर तक सड़कें तपने लगीं और जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने पड़े। महिलाएं धूप से बचाव के लिए छाते और स्कार्फ का सहारा लेती दिखीं, जबकि युवकों ने गमछे से चेहरा ढककर उमस और तेज धूप से बचने की कोशिश की। उमस भरी गर्मी के कारण कुछ देर बाहर रहने पर ही लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा. यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश थमते ही चढ़ने लगा पारा, उमस ने तरबतर कियामौसम विभाग की रिपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 37.4 डिग्री सेल्सि...