Barabanki News: सुबह दौड़ने निकला किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
बाराबंकी, जुलाई 26 -- Barabanki News: बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के गुरेला गांव से शनिवार की सुबह एक किशोर लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि किशोर सुबह दौड़ने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। गुरेला गांव निवासी रामशंकर मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र विश्वास मिश्र (15) प्रतिदिन सुबह दौड़ने के लिए जाता था। शनिवार की भोर भी वह घर से दौड़ने के लिए निकला था। स्कूल जाने के लिए वह सुबह छह बजे तक लौट आता था। लेकिन शनिवार को वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान पता चला कि घर से उसका लाल रंग का स्कूल बैग और कुछ कपड़े भी गायब हैं। उन्होंने बताया विश्वास की तलाश सफदरगंज, बाराबंकी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आसपास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.