Barabanki News: सीएचसी जाने वाला रास्ता बदहाल, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
बाराबंकी, जुलाई 21 -- Barabanki News: रामनगर। सीएचसी जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल होने से मरीजों और उनके परिजनों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें कई स्थानों से निकल चुकी हैं, जिससे पूरा रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। मार्ग में करीब चार स्थान ऐसे हैं जहां गड्ढों और उखड़ी ईंटों के कारण ऑटो और ई-रिक्शा के पलटने का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। उन्हें अस्पताल तक पहुंचने में झटके सहने पड़ते हैं। हालत यह है कि मरीजों को लाने-ले जाने वाली एम्बुलेंस भी इस मार्ग पर हिचकोले खाते हुए गुजरती हैं, जिससे मरीजों की तकलीफ और बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लगातार बारिश से कहलगांव की सड़कें बदहाल स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर पिछले एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.