बाराबंकी, जुलाई 21 -- Barabanki News: रामनगर। सीएचसी की बाउंड्रीवाल से सटा तालाब बरसात के दिनों में अस्पताल के लिए मुसीबत बन गया है। तालाब का पानी दीवार से रिसकर परिसर में पहुंच कर भर जाता है। दूसरी ओर दीवार के नीचे से घूमकर भी पानी अस्पताल परिसर में घुस जा रहा है। जलभराव रोकने के लिए पूर्व में परिसर में मिट्टी और राबिश डालकर भूमि को ऊंचा किया गया था लेकिन पानी के बहाव से वह भी बह गई। मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।बरसात शुरू होते ही यह समस्या हर साल खड़ी हो जाती है। जल निकासी और तालाब की ओर से सुरक्षा के लिए कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश से खेत-खलिहान, परिसर सब लबालब नतीजा यह है कि हर बारिश में अस्पताल परिसर पानी से भर जाता ह...