Barabanki News: साढ़े मऊ फीडर में फाल्ट 12 घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली
बाराबंकी, अगस्त 3 -- Barabanki News: सूरतगंज। फतेहपुर डिवीजन के साढ़ेमऊ फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में सोमवार को करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। सुबह करीब सात बजे बिजली कटने के बाद शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरे दिन बिजली न मिलने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद रहे, जिससे लोगों को भीषण उमस के बीच किसी तरह दिन गुजारना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार सुबह अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पहले लोगों को लगा कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मुख्य लाइन में फाल्ट से दिन भर बंद रही 60 गांव की बिजली दोपहर होते-होते गर्मी और उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.