बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: रामनगर। लोधेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले सावनी मेले की तैयारियों का डीएम ईशान प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। कारिडोर निर्माण एवं मंदिर परिसर के आसपास हुए ध्वस्तीकरण को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को विद्युत सुरक्षा की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। वहीं कारिडोर निर्माण के कारण बने गहरे गड्ढों को मजबूत टीन से सुरक्षित ढकने के लिए सीएनडीएस अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल से मलबा हटाने, गड्ढों को पटवाने तथा उनमें भरे पानी की निकासी कराने के भी निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजबूत ...