बाराबंकी, अगस्त 18 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर सागर इंस्टीट्यूट के सामने मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अयोध्या की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और अचानक सामने आने वाले वाहनों के कारण हादसे की स्थिति बन जाती है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने का प्रयास किया ज...