बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को आजाद भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह संयुक्त तत्वावधान में सात किसानों ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने किया। रक्तदान करने वालों में राम करन यादव, नीतू यादव, शैल कुमारी, संग्राम सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, राखी गुप्ता व मोहम्मद तौसीफ शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव और लालजी यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि महीने की 13 तारीख को यह शिविर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सीएमएस जयप्रकाश मौर्य, काउंसलर ब्लड बैंक पंकज वर्मा, कामता यादव, शाहिद अंसारी, सन्नो वाल्मीकि, किरन रावत, मालती रावत, गया प्रसाद यादव, संदीप कुमार यादव, सतीश कुमारी, शैल कुमारी और रामनारायण यादव थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...