Barabanki News: सात उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार
बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: बाराबंकी। जनपद में पुलिस महकमे के लिए मंगलवार का दिन बेहद उत्साहजनक रहा। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने जनपद में तैनात सात उपनिरीक्षकों को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नति मिलने के उपरांत उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी ने पदोन्नत हुए अधिकारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पन्त भी मौजूद रहीं। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में सोशल मीडिया सेल के प्रभारी करूणेश कुमार पाण्डेय, सर्विलांस सेल के प्रभारी अजय कुमार सिंह, पुलिस लाइन से अनिल कुमार पाण्डेय, थाना टिकैत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.