बाराबंकी, सितम्बर 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। थाना कुर्सी के पोखन्नी मजरे इब्राहिमपुर गांव में साउंड बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने एक व्यक्ति के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी मौके से भाग निकला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोखन्नी मजरे इब्राहिमपुर ग्राम निवासी लल्लन त्रिवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के पास स्थित शिव मंदिर पर मौजूद थे। वहां साउंड बज रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का वीरेन्द्र सिंह उर्फ फुल्ली वहां पहुंचा और साउंड बजाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। लल्लन ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। पीड़ित ने बताया कि वह वहां से अपने घर जाने लगा। इसी दौरान आ...