Barabanki News: साइकिल दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
बाराबंकी, जुलाई 31 -- Barabanki News: त्रिवेदीगंज। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर स्थित भिलवल चौराहे पर एक साइकिल स्टोर में शुक्रवार की रात अज्ञात कारण से अचानक आग लग जाने के कारण सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दौलतपुर दोहरी गांव निवासी दीपू की साइकिल स्टोर में बच्चों के लिए छोटी बड़ी साइकिलों की बिक्री की जाती है। शुक्रवार की रात अज्ञात कारण से दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखीं सभी साइकिलें जल गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.