Barabanki News: सांड़ों की जंग ने थामी बाजार की रफ्तार, दुकानदारों ने गिरा दिए शटर
बाराबंकी, अगस्त 4 -- Barabanki News: निन्दूरा (बाराबंकी), संवाददाता। विकास खंड निन्दूरा क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की बढ़ती समस्या से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
छुट्टा मवेशियों की समस्या ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। सोमवार को टिकैतगंज बाजार में काली माता मंदिर के पास दो छुट्टा सांड़ों के बीच हुई भीषण लड़ाई ने पूरे बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। कुछ देर के लिए जो जहां था वहीं पर ठिठक गया। दुकानदार पानी फेंककर लड़ रहे सांड़ों को भगाने की कोशिश की लेकिन काफी देर बाद दोनों साड़ अलग हुए। अचानक आमने-सामने आए दोनों सांडों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। उनके उग्र संघर्ष को देखकर बाजार में मौजूद राहगीरों और खरीदारी करने आए लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.