बाराबंकी, जुलाई 16 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के कतुरी गांव में धान की नर्सरी उठाते समय जहरीले सर्प के काटने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कतुरी खुर्द गांव निवासिनी कुसुमा (48) पत्नी स्वर्गीय राजेश कुमार बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत में धान रोपाई करने के लिए धान की नर्सरी का गट्ठर उठाने लगी। जिसमें जहरीला सांप छिपा था। गट्ठर उठाते ही सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला अचेत होकर खेत में ही गिर गई। महिला के सांप के डसने की बात बताने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से चाया गांव की महिला की मौत मृतक के पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...