बाराबंकी, अक्टूबर 30 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। कोटवा सड़क कस्बे के सर्राफा व्यापारी से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। हालांकि घटना के तीन दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास के दौरान दुस्साहसिक अंदाज में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इससे आम व्यापारियों में खौफ का माहौल है। थोरथिया गांव निवासी श्याम सोनी की कोटवा सड़क कस्बे में आभूषणों की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद कर वह भाई सत्यम सोनी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गौरवा गांव के पास एक बाइक पर सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिर...