बाराबंकी, अगस्त 21 -- Barabanki News: असंद्रा। थाना क्षेत्र के बाजपुरा गांव में शुक्रवार को घर का काम कर रही राधा (32) पत्नी मोहनलाल रावत को सांप ने डस लिया। मामले की जानकारी होने पर परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...