बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: सैदनपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के चक मजरे मोहम्मदपुर बाहूं गांव में 14 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। चक मजरे मोहम्मदपुर बाहूं निवासी बबलू रावत का 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा शनिवार की रात भोजन करने के बाद हैंडपंप पर हाथ धोने के लिए गया था। हैंडपंप के समीप बैठे एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में घर में सोए अवस्था में सर्प ने किशोर को काटा, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...