Barabanki News: सर्पदंश से अंधेड़ महिला की मौत
बाराबंकी, अगस्त 26 -- Barabanki News: कोठी। असंद्रा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में सर्पदंश से बुधवार को गांव निवासी शिवकुमारी (53) पत्नी रामलुटावन हालत बिगड़ गई। घटना के समय वह घर में घरेलू कामकाज कर रही थीं। तभी बोरी हटाते समय सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर प्रधान प्रतिनिधि प्रशासक असंद्रा मो. फरीद उर्फ पप्पू सलमान के सहयोग से परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से फिर सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया। मगर यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- Banda News: सफाई कर रही महिला को सांप ने डसा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.