बाराबंकी, अगस्त 17 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सरयू नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने रामनगर तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में दहशत बढ़ा दी है। नदी का पानी बढ़ने से केदारीपुर, बाबा पुरवा, हेतमापुर, उधिया, ललपुरवा और कोडरी समेत कई गांवों के चारों ओर पानी भर गया है। वहीं सुंदर नगर गांव में बाढ़ का पानी घरों के आसपास पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को तहसीलदार विपुल सिंह ने राजस्व टीम के साथ तटवर्ती गांवों का जायजा लिया। उन्होंने केदारीपुर, बाबा पुरवा, हेतमापुर, उधिया, ललपुरवा, कोडरी, बलाईपुर और सुंदर नगर गांव पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन...