Barabanki News: सरयू का बढ़ा जलस्तर, दो दर्जन गांवों का टूटा संपर्क
बाराबंकी, सितम्बर 6 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बन गया है। रविवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.360 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी तेजी से गांवों और निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के सामने आवागमन से लेकर फसल बचाने तक का संकट खड़ा हो गया है। तहसील रामनगर क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सुंदरनगर, कोडरी, मदरहा, बलईपुर और बाबापुरवा समेत करीब आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। रास्तों पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। जरूरी सामान लाने और अन्य कामों के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी बढ़ने के साथ ही गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.