Barabanki News: सरयू का बढ़ा जलस्तर, कटान ने बढ़ाई ग्रामीणों की धड़कनें
बाराबंकी, सितम्बर 1 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज कटान नदी किनारे बसे गांवों के लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन गया है। मंगलवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। पानी बढ़ने के साथ ही केदारीपुर समेत आसपास के गांवों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों की चिंता कटान के खतरे को देखते हुए केदारीपुर के कई परिवार अपनी गृहस्थी का सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। गांव में लोगों के चेहरे पर बाढ़ और कटान का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरसंडा के केदारीपुर, बाबापुरवा, बतनेरा के हेतमापुर समेत नदी किनारे बसे गांवों और खेतों में सरयू का कटान लगातार जारी है। केदारीपुर निवासी सतीश, राजकुमार, संतोष, छोटेलाल, इंदर, रामविजय, मोनू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.