बाराबंकी, नवम्बर 14 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। ग्राम क्रन्द में ग्राम प्रधान द्वारा बनाये जा रहे सम्पर्क मार्ग पर पांच लोगों द्वारा दीपावली के दिन 29 कब्रें बना कर कब्रिस्तान होने का दावा कर दिया। बनाए जा रहे रास्ते पर कब्रें बनाने की जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत राजस्व विभाग में कर जांच कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त गाटा संख्या की जांच तो वह भूमि चकमार्ग की निकली। आगे की कार्रवाई के लिए लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेज दी है। ग्राम प्रधान की मांग पर हुई जांच: विकास खण्ड मसौली के करन्द गांव के ककरहिया तालाब से चपरी गांव तक कच्चा रास्ता था। ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव का कहना है कि गांव के कई लोगों ने सम्पर्क मार्ग बनाने के लिए कई बार तहसील दिवस स...