बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्धा की मौत हो गई। इसी हादसे में वृद्धा का पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, रामसनेहीघाट थाना में रोडवेज बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर बदोसराय थाना क्षेत्र में हादसे में एक बाइक सवार गंभीर घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है。

दंपति के लौटने का हादसा पुत्री के यहां से लखनऊ लौट रहे थे दंपति: लखनऊ के गोसाईगंज के कबीरपुर गांव निवासी रामावती (64) पत्नी लक्ष्मी नारायण गौतम की पुत्री की शादी लोनीकटरा थाना के बुढ़नापुर गांव में हुई है। रामावती पति के साथ स्कूटी से अपनी पुत्री के यहां आईं हुई थीं। गुरुवार की सुबह दपंति वापस लखनऊ लौट रहे थे। बुढ़नापुर गांव मोड़ के पास लखनऊ-सुल्तापुर हाइवे पार करने के दौरान किस...