बाराबंकी, जुलाई 28 -- Barabanki News: रामनगर। ब्लॉक सभागार में सतत विकास लक्ष्य आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एडीओ पंचायत शंभूनाथ पाठक के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड के समस्त ग्राम सचिवों एवं पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान मंडल स्तरीय प्रशिक्षण टीम के सदस्य एवं मास्टर ट्रेनर ललित कुमार, योगेंद्र कुमार तथा वंदना रावत ने प्रतिभागियों को सतत विकास लक्ष्यों की अवधारणा, ग्राम पंचायतों की भूमिका, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एडीओ पंचायत ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी संचालन और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सचिवों एवं पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Godda News...