बाराबंकी, अक्टूबर 3 -- Barabanki News: बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने पहुंचे संविदा लाइनमैन के साथ दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित को हत्या की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिरौलीगौसपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अक्तूबर को उसे ग्राम भरथीपुर में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल करने के लिए भेजा गया था। वह लाइन ठीक करने का काम कर रहा था, तभी गांव के संतोष कुमार वर्मा उर्फ लंबरदार अपने साथी रोशन लाल के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना ...