बाराबंकी, अक्टूबर 26 -- Barabanki News: दरियाबाद। थाना क्षेत्र में खुबा का पुरवा के पास सोमवार की रात अचानक फायर जैसी आवाज के साथ बाइक सवार युवक गिर कर घायल हो गया। उसके बाएं हाथ में चोट लगी है। पीड़ित ने बताया कि उसे गोली लगी है। लोगों ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को चोट कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है। भैसौली गांव निवासी दलजीत यादव (22) पुत्र श्रीकेशन यादव टिकैतनगर के बताशिया चौराहे पर दूध डेयरी चलाता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे उसकी डेयरी का दूध टेम्पो पर लाद कर दरियाबाद बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। वह स्वयं बाइक से टेम्पो के पीछे-पीछे जा रहा था। दरियाबाद क्षेत्र के खुबा का पुरवा गांव के पास अचानक तेज धमाके के साथ वह बाइक से गिरकर गं...