Barabanki News: शौच को गया युवक नहर में डूबा, मौत
बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: कोठी, बाराबंकी। बाराबंकी के मजपुरा मजरे टेण्ड़वां गांव में रविवार सुबह एक युवक की नवाबगंज नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक शौच के लिए गया था तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। कोठी थाना क्षेत्र के मजपुरा मजरे टेण्ड़वां गांव निवासी शीतला प्रसाद धीमान (28) पुत्र स्व. रामबक्श धीमान रविवार सुबह नवाबगंज रजबहा में शौच के लिए गया था। तभी बारिश के कारण नहर की पटरी की गीली मिट्टी कारण उसका पैर फिसल गया। वह रजबहा के गहरे पानी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि उसने मदद के लिए चिल्लाया भी लेकिन मौके पर बचाने कोई नहीं पहुंचा। जिससे वह डूब गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव नहर के पानी में उतराते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के भाई और मां मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.