बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: हैदरगढ़। एक गांव की स्नातक की छात्रा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह पढ़ने के लिए साइकिल से कालेज जा रही थी। पड़ोस के गांव का मो. नईम ने उसका रास्ता रोक कर उससे मोबाइल नंबर मांगा। छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता ने पिता को फोन लगाया तो जान से मार डालने की धमकी देकर निकल गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...