Barabanki News: शिव विवाह प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: असंद्रा। देवीगंज निंबहा धाम स्थित सात दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथाव्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने कथा में भगवान शिव एवं माता सती के पावन चरित्र तथा शिव विवाह के अत्यंत मनोहारी प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री के मुखारविंद से शिव विवाह की अद्भुत कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संपूर्ण कथा पंडाल हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.