बाराबंकी, नवम्बर 14 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट बाराबंकी। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में इन दिनों पूरा नगर भक्तिरस में सराबोर है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के मुखारविंद से निकली अमृतवाणी का श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा कथा पंडाल भक्ति, श्रद्धा और जयकारों से गूंजता रहा। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार इसी उद्देश्य से हुआ। उन्होंने कहा कि मनुष्य को गृहस्थ जीवन भगवान शिव के आदर्शों से...