Barabanki News: शिवभक्तों ने भोले के दर पर टेका मत्था
बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: बाराबंकी। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही शिवभक्ति का रंग पूरे जिले में छा गया। गुरुवार को श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, सावन की शुरुआत के साथ ही पूजा सामग्री के दामों में भी डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, कमल पुष्प, भांग और पूजन डलिया महंगी होने से श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, फिर भी आस्था के आगे महंगाई बेअसर नजर आई। श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में रुद्राभिषेक का क्रम सावन के पले दिन गुरुवार से ही शुरू हो गया है। इसके लिए श्रद्धालुओं की भक्तिभाव और श्रद्धा के अनुसार पूजन सामग्री मिलती है, जो न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.