Barabanki News: शिक्षक समस्याओं के समाधान और विद्यालयों की साफ-सफाई की मांग
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों के कार्यहित के साथ विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। यूटा जिलाध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार ने कहा कि निपुण असेसमेंट ऐप, ऑनलाइन छात्र उपस्थिति और एमडीएम से संबंधित विभागीय ऐप तकनीकी खामियों के कारण कई बार सही तरीके से काम नहीं करते हैं। ऐसे में तकनीकी समस्या के लिए शिक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए। चयन वेतनमान के पात्र शिक्षकों के आदेश समय से जारी करने, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सीय योजना के कार्ड बनाने में आ रही दिक्कत दूर करने और बंद आधार प्रमाणीकरण मशीनों को शीघ्र चालू कराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.