Barabanki News: शिकायत के बाद ठीक हुए क्षतिग्रस्त दरवाजे
बाराबंकी, जुलाई 8 -- Barabanki News: कोठी। नगर पंचायत सिद्धौर के सिद्धेश्वर वार्ड स्थित महादेव मंदिर परिसर के सामुदायिक शौचालय के क्षतिग्रस्त दरवाजों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बुधवार को ठीक कराना शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया था कि कई दिनों से शौचालय के दरवाजे क्षतिग्रस्त थे। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं को प्रसाधन की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ईओ ने बताया कि कथित अराजक तत्वों द्वारा अक्सर शौचालय के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इस समस्या के चलते शौचालय में कई बार दरवाजों लगाया जा चुका है और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बजट के अभाव में निर्माण अधूरा, भक्तों को समस्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.