बाराबंकी, अगस्त 10 -- Barabanki News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम ग्राम देवखरिया के पास शारदा सहायक नहर में महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव करीब 45 वर्षीय महिला का है। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में लगी है। पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास थानों में सम्पर्क कर रही है। इंस्पेक्टर अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने का अनुमान है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...