Barabanki News: शारदा सहायक नहर में कूदे युवक का शव मिला, सात पर केस
बाराबंकी, सितम्बर 1 -- Barabanki News: दरियाबाद। थाना क्षेत्र में रविवार को शारदा सहायक समानांतर नहर में कूदे युवक का शव मंगलवार की भोर सेमौर गांव के पास मिला। पुलिस ने शव को नहर के बाहर निकलवाया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजन युवक द्वारा नहर में कूदने का कारण नहीं बता रहे हैं। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसके भाई के साथ मारपीट की गई। जिससे उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा इचौली निवासी रवि सिंह (35) पुत्र लालजी मकान बनाने का ठेका लेता था। उसके दो बच्चे हैं। रक्षा बंधन पर पत्नी बच्चों के साथ मायके आई थी। रविवार को रवि सिंह भी अपनी ससुराल थाना व कस्बा दरियाबाद के मोहल्ला मोहरियान आया था। शाम को वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी लक्ष्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.