Barabanki News: शाम ढलते ही बाढ़ प्रभावित चार गांवों में जिंदगी पर हावी होता है अंधेरा
बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: टिकैतनगर, संवाददाता। आज देश डिजिटल इंडिया और स्मार्ट गांवों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन रामसनेहीघाट तहसील के पूरेडलई ब्लॉक के चार गांव आज भी बिजली की रोशनी से वंचित हैं। आजादी के दशकों बाद भी यहां की शाम ढलते ही अंधेरा जिंदगी पर हावी हो जाता है। सांप-बिच्छुओं और जंगली जानवरों के डर से ग्रामीण घरों में कैद हो जाते हैं, जबकि बच्चों की पढ़ाई आज भी ढिबरी और सोलर लैंप की टिमटिमाती रोशनी में होती है। पूरेडलई ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकरी के गुनौली, कोयलावर, जलालपुर और ढेमा गांव नदी के उस पार स्थित हैं और हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं। बाराबंकी और अयोध्या जिले की सीमा पर बसे होने के कारण विकास की योजनाएं भी इन गांवों तक पूरी तरह नहीं पहुंच सकी हैं।
बिजली न आने से ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीण बताते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.