Barabanki News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले गांव के ही सौरभ यादव ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले दो साल से यह चल रहा है। आरोप है कि जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो युवक टालमटोल करने लगा। शनिवार को युवती ने फिर शादी की बात कही तो युवक ने विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कुर्सी कोतवाली प्रभारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.