Barabanki News: शव को दूसरे थाना क्षेत्र में ढकेलने पर दो सिपाही लाइन हाजिर
बाराबंकी, जुलाई 17 -- Barabanki News: असंद्रा। दो दिन पहले असंद्रा थाना के रसूलपुर गांव के पास कल्याणी नदी में शव मिलने पर सिपाहियों ने उसे बांस के डंडे से दूसरे थाना क्षेत्र में ढकेल दिया गया था। इस मामले में एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास कल्याणी नदी में बुधवार को एक व्यक्ति का शव उतराने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शव की तलाश में दो टीमें बनाई थी। एक टीम में हेड कास्टेबल विजय सरोज व तेज बहादुर वर्मा थे। आरोप है कि जांच पड़ताल के दौरान दोनों को कल्याणी नदी में एक व्यक्ति का शव बहते हुए दिखाई दिया था। लेकिन दोनों सिपाहियों ने शव को बांस की लाठी से नदी में ढकेल कर आगे बढ़ा दिया था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई थी। लोगों ने इस मामले को एक्स प्लेटफार्म पर भी पोस्ट कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.