Barabanki News: शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर किया गया जागरुक
बाराबंकी, सितम्बर 2 -- Barabanki News: हैदरगढ़। चीनी मिल हैदरगढ़ के सभागार में बुधवार को शरदकालीन गन्ना बुवाई के संबंध में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के प्रति जागरूक करना रहा। इसके साथ ही उन्नत गन्ना प्रजातियों टिश्यू कल्चर पौध, वैज्ञानिक बुवाई तकनीक एवं चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार, शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ब्रीडर साइंटिस्ट डॉ अरविंद कुमार, डॉ दिव्यांशु शेखर, बीके यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.